फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 17 और 24 अक्तूबर को लगेंगे मतदाता सूची के विशेष शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
-सुबह 10 से शाम चार बजे तक बूथों पर मौजूद रहेंगे बीएलओ
विज्ञापन


शामली। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे लोगों के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे। पहली बार वोटर बनने वाले युवा भी इन शिविरों का लाभ उठा सकते हैं। ये शिविर 17 और 24 अक्तूबर को आयोजित होंगे।
अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर शिविर लगेंगे। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बीएलओ और पदाभिहित अधिकारी मौजूद रहेंगे। वे दावे और आपत्तियां प्राप्त करेंगे। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नागरिक आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित अर्हता पूरी करने वाले लोग भी पात्र होंगे। वे नाम जुड़वाने, नाम हटवाने, संशोधन कराने और पता बदलने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन संबंधित बूथ पर जमा करें। बीएलओ या पदाभिहित अधिकारी को प्रारूप भरकर दें। तहसील कार्यालय में भी आवेदन जमा किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन के लिए निर्वाचन आयोग के ईसीआईनेट मोबाइल एप या voters.eci.gov.in वेबसाइट का उपयोग करें। कैंप में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा, एएनएम, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी और लेखपाल सहायता के लिए मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें