फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

विज्ञापन
शामली कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने जाते सपा कार्यकर्ता - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। आठ सूत्रीय मांग को लेकर जिले के सपा कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम सदर संदीप सिंह को सौंपा। चेतावनी दी कि समय से मांग पूरी नहीं होने आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार सुबह दस बजे सपा के जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, सपा पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष संजय उपाध्याय आदि के संयुक्त नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता मुजफ्फरनगर रोड स्थित सपा के जिला कार्यालय में इकट्ठा हुए। वहां से पैदल मार्च करते हुए कलक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी करते प्रदर्शन किया। एसडीएम सदर को दिए ज्ञापन में सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि 29 वर्ष हो गए हैं, लेकिन देश की लगभग 54 प्रतिशत जनसंख्या को इसका अभी तक अपेक्षित लाभ नहीं पहुंचा है। पिछड़ी जातियों को मुख्यधारा में लाने हेतु मोदी सरकार को आयोग की संस्तुतियों को उसी स्वरूप में लागू करने हेतु अन्य पिछड़ा वर्ग की जातियों की जनगणना कराए जाने की मांग की है।
आरक्षण का लाभ जनसंख्या के अनुपात में हुआ है अथवा नहीं, संसद में आर्थिक आधार पर आरक्षण देने के लिए किए गए संविधान संशोधन जैसे ही संविधान संशोधन कर अन्य पिछड़े वर्ग को जनसंख्या के अनुपात में 54 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की जाए। पिछड़ा वर्गों का आरक्षण प्रोन्नति में भी लागू किए जाने, पिछड़े वर्ग के आरक्षण को सार्वजनिक उपक्रमों एवं प्राइवेट सेक्टर में भी लागू करने, प्रत्येक पांच वर्षों में इसमें स्वत: संशोधन की व्यवस्था को लागू किया जाने, सरकार अनुपयोगी भूमि आवंटन में ओबीसी की खेती करने वाली जातियों को प्राथमिकता दिए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में वतन सिह सैनी, रणकुमार चौधरी, सुशील गुर्जर, भूप सिंह, नसीम, जावेद अली, बिजेंद्र सिंह, आकाश कुमार, रविंद्र पाल, अरविंद कश्यप, बबलू, गुलाब सजय सैन, सलीम गुर्जर, कलीम हसन मौजूद रहे।

शामली कलेक्ट्रेट में एसडीएम को ज्ञापन देते सपा कार्यकर्ता- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें