फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: स्कूल बंद करने का विरोध जारी रखेगी सपा

Sat, 02 Aug 2025 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली क्षेत्र के गांव भाजू में बैठक में मौजूद सपा कार्यकर्ता। सौ से सपा
विज्ञापन
शामली। भाजू गांव में शुक्रवार को आयोजित पीडीए पंचायत में सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। वरिष्ठ सपा नेता प्रो. सुधीर पंवार ने कहा कि सपा की पीडीए पंचायतों से भाजपा में घबराहट का माहौल है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्कूल बंद करने के विरोध में समाजवादी पार्टी अपनी लड़ाई जारी रखेगी।
विज्ञापन

प्रो. पंवार ने आरोप लगाया कि भाजपा लोकतंत्र का गला घोंट रही है। बिहार में संशोधन के नाम पर वोटरों के नाम हटाने की साजिश रची जा रही है। इस दौरान सपा नेता देवेंद्र वालिया ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों और मज़दूरों दोनों की स्थिति बिगड़ गई है। किसान आर्थिक तंगी झेल रहे हैं और खेतिहर मजदूर को काम की तलाश में शहरों की ओर पलायन करना पड़ रहा है। सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सैनी ने कहा कि बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है।
महंगी पढ़ाई कर डिग्रियां लेने के बावजूद युवा नौकरी के इंतजार में घर बैठे हैं। सरकार भर्ती प्रक्रिया को टाल रही है। पंचायत में सपा जिला उपाध्यक्ष किरणपाल मलिक, देवेंद्र वालिया, सलेक चंद, बिट्टू प्रधान, अभिषेक शर्मा, खुशनूद, सावन और गोपाल कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें