फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: तीन आरोपी जेल भेजे, सीसीटीवी से बाकी की तलाश

Sat, 02 Aug 2025 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। कैराना बाईपास पर दो युवकों को पशु चोर बताकर पीटने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने नामजद तीन आरोपियों दानिश, फुरकान और शाहिद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य हमलावरों की तलाश सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हुरमंजपुर निवासी सुधीर और भभीसा निवासी दुष्यंत बारिश से बचने के लिए पूर्व चेयरमैन हाजी बबला के मकान के पास रुके थे। तभी बाइक सवार युवकों ने उन्हें पशु चोर बताकर मारपीट शुरू कर दी थी। बाद में कई लोग और आकर दोनों की जमकर पिटाई कर दी थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही अन्य आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें