फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सहारनपुर प्रकरण को लेकर सपा नेताओं को किया हाउस अरेस्ट

Tue, 08 Sep 2026 01:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कैराना के अलीपुर में समाजवादी पार्टी के जिला महामंत्री कलीम हसन हाउस अरेस्ट-सपा कार्यकर्ता
विज्ञापन
शामली। सहारनपुर के मस्जिद प्रकरण को लेकर सपा कार्यकर्ता सोमवार को सहारनपुर रवाना होना चाहते थे। इसके चलते पुलिस ने जिले में सपा के 30 से अधिक नेताओं और कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया। पुलिस की ओर से नेताओं के घरों के बाहर निगरानी भी रखी गई, ताकि वह सहारनपुर के लिए रवाना न हो सकें।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र ताना, थानाभवन के शेर सिंह राणा, कलीम हसन, एलम की दीपा पंवार समेत 30 से अधिक नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र ताना ने कहा कि उन्हें हाउस अरेस्ट करना उनके अधिकारों का हनन है। हाउस अरेस्ट के दौरान सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र ताना और पुलिसकर्मी के बीच बातचीत को लेकर नोकझोंक भी हुई। सुरेंद्र ताना ने कहा कि उन्हें जाना है। इस पर पुलिसकर्मी ने कहा, अध्यक्ष साहब, कानून-व्यवस्था के तहत प्रशासन अपना काम कर रहा है। जिलाध्यक्ष ने इसे असंवैधानिक तरीके से रोकना बताया और कहा कि उनकी बात सुनी जानी चाहिए। जिलाध्यक्ष ने पुलिस की इस कार्रवाई को गलत बताते हुए विरोध जताया।

कैराना के अलीपुर में समाजवादी पार्टी के जिला महामंत्री कलीम हसन हाउस अरेस्ट-सपा कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें