फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया

विज्ञापन
शामली पुलिस लाइन में निरिक्षण करने पहुचे एसपी विनीत जायसवाल - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
एसपी ने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया
विज्ञापन

शामली। एसपी विनीत जायसवाल ने गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पुलिस लाइन में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर विशेष साफ-सफाई किए जाने के निर्देश दिए। इसके बाद एसपी ने बाबरी थाने का निरीक्षण कर अभिलेखों को अपडेट करने के निर्देश दिए।
मंगलवार को एसपी विनीत जायसवाल पुलिस लाइन पहुंचे। एसपी ने पुलिस लाइन का निरीक्षण कर गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रम की तैैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों और कर्मियों को पुलिस लाइन में होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य बनाने के लिए तैैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से चर्चा करते हुए तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण स्थल और सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर विशेष साफ-सफाई कर कमियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिलेखों में मिली कमियों को दूर करने के निर्देश
इसके बाद, एसपी ने बाबरी थाने का निरीक्षण किया। एसपी ने थाना परिसर में साफ-सफाई , कर्मचारियों की बैरक/आवास, महिला कांप्लेक्स में उपलब्ध सुविधाएं , कर्मचारियों के मेस आदि के बारे में जानकारी ली। एसपी ने थाना परिसर में खड़े वाहनों के संबंध में जानकारी ली और थानाध्यक्ष को उनके जल्द निस्तारण कराए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने थाने के कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों से थाने के अभिलेखों के बारे में जानकारी ली। एसपी ने बताया कि अभिलेखों में जो कमियां मिली हैं, उन्हें दूर कर अपडेट रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सभी उपनिरीक्षकों को विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण करने और सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

ाबरी थाने का निरिक्षण करते एसपी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें