फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शामली में रातभर पुलिस ने थाने में बैठाए सपा-कांग्रेस नेता, प्रदर्शन के बाद हिरासत में लिए थे, सुबह छोड़ा

Wed, 22 Jul 2026 01:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली में छात्रों के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन के बाद सपा और कांग्रेस के कई नेताओं को पुलिस ने एहतियातन हिरासत में लिया। कुछ नेताओं को रातभर थाने में बैठाए रखा गया और बुधवार सुबह सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
शामली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली में छात्रों के मुद्दों को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद सपा और कांग्रेस नेताओं पर पुलिस ने कार्रवाई की। दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में जिले में दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन


कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने कई पदाधिकारियों को एहतियातन हिरासत में लिया। कुछ नेताओं को रातभर थाने में बैठाए रखा गया, जिन्हें बुधवार सुबह छोड़ दिया गया।
 

विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत कई नेताओं को घर से हिरासत में लिया
मंगलवार शाम दिल्ली में हुए प्रदर्शन के बाद कैराना में सपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। इसी क्रम में मंगलवार रात करीब नौ बजे पुलिस गांव पंजीठ स्थित कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखलाक चौधरी के आवास पर पहुंची। पुलिस ने अखलाक चौधरी के साथ शमशीर खान, मुस्तकीम मल्लाह, सलमान राणा और इब्राहिम सिद्दीकी को हिरासत में लेकर कैराना कोतवाली पहुंचाया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखलाक चौधरी ने आरोप लगाया कि सभी नेताओं को पूरी रात थाने में बैठाए रखा गया। उन्होंने कहा कि सरकार को पेपर लीक प्रकरण और छात्रों की समस्याओं पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें: Kanwar Yatra: बदलेंगे बसों के रूट, बढ़ेगा सफर व किराया, 29 जुलाई से 12 अगस्त तक निकलने से पहले जाने लें प्लान
विज्ञापन

शामली में सपा कार्यकर्ताओं ने भी किया प्रदर्शन
उधर, शामली शहर में गुरुद्वारे के पास चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ताना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर थाना आदर्श मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया।

पुलिस ने सपा के कलीम हसन, शमशेर जंग, अश्वनी गुर्जर, संदीप चौधरी, अफसरुन मुखिया और सावेज समेत अन्य कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया। बाद में सभी को छोड़ दिया गया। सपा नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस बोली- कानून-व्यवस्था के लिए की गई एहतियाती कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन कार्रवाई की गई थी। सभी लोगों को बाद में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें