फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द छूटेगा ओवर ब्रिज का टेंडर

Mon, 13 Feb 2017 11:37 PM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
g - फोटो : getty images
विज्ञापन

विज्ञापन
शामली। मेरठ-करनाल मार्ग पर स्थित बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज की तैयारी के लिए रेलवे टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की प्रक्रिया में जुटा है। रेलवे अफसरों के मुताबिक मार्च 2018 तक ओवर ब्रिज बनाकर तैयार कर दिया जाएगा। रेलवे फाटकों के दोनों ओर कार्य उत्तर प्रदेश सेतु निगम का रह जाएगा।

मेरठ-करनाल मार्ग पर आए दिन लगने वाले जाम से शहर को मुक्ति दिलाने के लिए बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज की परियोजना उत्तर रेलवे एवं उत्तर प्रदेश सेतु निगम ने संयुक्त रूप से तैयार की थी। इस ओवर ब्रिज के लिए उत्तर प्रदेश सेतु निगम का 37 करोड़ रुपये, रेलवे का सात करोड़ रुपया लगना है। उत्तर प्रदेश सेतु निगम ने ओवर ब्रिज का डिजाइन तैयार कराकर उत्तर रेलवे के अफसरों को भेज दिया गया था। 
विज्ञापन


रेलवे के अफसरों ने सात करोड़ रुपये का बजट बनवाकर उत्तरप्रदेश सेतु निगम मेरठ-सहारनपुर के अफसरों को भिजवा  दिया था। उत्तर रेलवे के अधिशासी अभियंता आरके सिंघल ने बताया कि वह बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक का स्थलीय निरीक्षण कर चुके हैं। 

इसी माह में रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण के लिए टेंडर कॉल करेगा। रेलवे 31 मार्च 2018 तक ओवर ब्रिज तैयार कर देगा। शेष कार्य उत्तर प्रदेश सेतु निगम का होगा। 

उधर, उत्तर प्रदेश सेतु निगम के परियोजना निदेशक सतीश कुमार का कहना है कि रेलवे और सेतु निगम की संयुुक्त परियोजना का एस्टीमेट उत्तर प्रदेश सेतु निगम लखनऊ को भेजा गया है। सेतु निगम मुख्यालय से लोकनिर्माण विभाग लखनऊ और वहां से उत्तर प्रदेश शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


शासन में पूरी प्रक्रिया और बजट स्वीकृत होने में छह माह लगेंगे। उत्तर प्रदेश शासन से धनराशि स्वीकृत होने के बाद विभागीय कार्य शुरू कराया जाएगा। ओवर ब्रिज के लिए जमीन खरीदने के लिए  शामली चीनी मिल को 15 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। 22 करोड़ रुपये ओवर ब्रिज के निर्माण पर खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें