फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो इसलिए डीएम बी. चंद्रकला ने किराए पर मंगाये आठ लंगूर

Mon, 13 Feb 2017 08:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
डीएम बी चंद्रकला
विज्ञापन
कताई मिल में बंदरों का आतंक है। बंदर वहां जमकर उत्पात मचाते हैं। ऐसे में आशंका थी कि बंदर ईवीएम को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस समस्या के निपटारे की जिम्मेदारी प्रशासन की ओर से नगर निगम को दी गई है। नगर निगम ने बंदरों को भगाने के लिए आठ लंगूर किराए पर लिए हैं। मतगणना के दिन तक लंगूरों को वहीं रखा जाएगा।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के बाद सभी ईवीएम को परतापुर स्थित कताई मिल में सील करके रख दिया गया। ईवीएम की सुरक्षा के लिए एक कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस लाइन से गारद लगाई गई है। रात में डीएम ने कताई मिल पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। 

डीएम बी. चंद्रकला ने एसएसपी जे. रविंदर गौड़ को आदेश दिए कि यदि कोई भी कताई मिल में घुसकर ईवीएम से छेड़छाड़ की कोशिश करते हुए दिखाई दे तो उसे गोली मार दी जाए। देर रात्रि तक पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की निगरानी में सभी ईवीएम को सुरक्षित रखा गया है। एसएसपी ने एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी को सुरक्षा संबंधी सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी अवस्था में यहां बाहरी व्यक्ति को घुसने नहीं दिया जाए। इस दौरान कताई मिल के चारों तरफ की सुरक्षा के इंतजाम भी देखे गए। रात में एक कंपनी सीआईएसएफ और पुलिस लाइन से गारद को भेजा गया। एसपी सिटी ने बताया कि ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था देखने के लिए इंस्पेक्टर परतापुर रोज कताई मिल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें