फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल गुड खांडसारी इकाईयों की समस्याओं समाधान कराएं-

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। खांडसारी ईकाई के मालिक राजेश कश्यप ने कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की है। आरके पीजी कालेज में कैबिनेट मंत्री को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि गुड और खांडसारी इकाई बदहाल स्थिति में हैं। विद्युत का चार से छह महीने का सीजन कनेक्शन एक लाख 40 हजार से लेकर एक लाख 75 हजार रुपये में जारी किया जा रहा है। उन्होंने कृषि क्षेत्र की तरह विद्युत आपूर्ति कराकर कृषि बिलों के समान बिजली बिल लिए जाने, सीजनल बिजली कनेक्शन कोई बिजली इस्टीमेट न लिए जाने की मांग की। कहा कि गन्ने की पत्ती व खोई सदियों से गुड शक्कर एवं खांड बनाने का ईंधन रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अफसरों से कोल्हू क्रेशर को निजात दिलाकर दुघर्टना बीमा व सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। लखनऊ की तर्ज पर गुड महोत्सव जिला- मंडल में आयोजित कराए जाएं।
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने हर वर्ग को कुचला
शामली। कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की एक बैठक बृहस्पतिवार को हुई। जिसमें प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. श्रीपाल व प्रदेश महासचिव शेखर पाल ने कहा कि 2022 उत्तर प्रदेश में सरकार बनेगी। कांग्रेस पार्टी जो प्रतिज्ञा करती है वह पूरा करती है करती है। भाजपा सरकार ने हर वर्ग को कुचलने का काम किया है। इस सरकार में लोगों का घर चलाना मुश्किल हो गया है। बैठक में जिला सचिव पद पर संदीप शर्मा, नगर अध्यक्ष पद पर विनोद सेन को मनोनीत किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष दीपक सैनी, प्रवीण तरार, डॉ. चैनसिंह पुंडीर, अनुज गौतम, अरविंद झंझोट, निर्भय सिंह आदि मौजूद रहे। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें