फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बारिश में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर मिट्टी कटान, नो पार्किंग बोर्ड गिरा

विज्ञापन
दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर हुआ कटान। वीडियोग्रैब
विज्ञापन
हसनपुर लुहारी। लगातार दो दिन से हो रही बारिश के चलते दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के किनारों पर कई स्थानों पर मिट्टी कटान हो गया। तेज बहाव से सड़क किनारे गहरे गड्ढे बन गए और कटान की चपेट में आकर एक नो पार्किंग बोर्ड भी गिर गया। निर्माण कंपनी के कर्मचारी बारिश के बीच ही प्रभावित स्थानों पर मिट्टी भरकर मरम्मत कार्य में जुटे रहे।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के पानी की समुचित निकासी नहीं होने से हर बार एक्सप्रेसवे के किनारों पर कटान हो रहा है। निकासी नालियों और पुलियों के आसपास भी मिट्टी बहने से भविष्य में सड़क की सुरक्षा पर खतरा बढ़ सकता है।
ग्रामीण अनुज सैनी, मनोज ने बताया कि कई स्थानों पर सड़क किनारे गहरे गड्ढे बन गए हैं। फिलहाल मिट्टी डालकर उन्हें भरा जा रहा है, लेकिन संबंधित विभाग को स्थायी समाधान करना चाहिए। वहीं अजय कुमार ने कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से बने एक्सप्रेसवे पर इस तरह का कटान चिंता का विषय है। सुरक्षा मानकों की समीक्षा कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाने चाहिए। एनएचएआई के परियोजना निदेशक नरेंद्र कुमार का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें