फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी पेंशन में गड़बड़

Fri, 20 Nov 2015 01:08 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में समाजवादी पेंशन योजना के आवेदकों के खातों में भारी गड़बड़ियां मिली हैं। इनमें अधिकतर ऐसे खाते हैं, जो ज्वाइंट खोले गए हैं, जिस कारण शासनस्तर से इन खातों में पेंशन भेजने पर रोक लगाई गई है। जिले में ऐसे 281 खाते सामने आए हैं। शासन के निर्देश पर विभाग द्वारा इन खातों को ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की समाजवादी पेंशन योजना में लगातार गड़बड़ियां सामने रही हैं। गत वर्ष योजना के करीब 1500 फर्जी आवेदनों को समाज कल्याण विभाग ने निरस्त किया था। वहीं अब चयनित किए गए लाभार्थियों के खातों में भी खामियां मिल रही हैं, जिस कारण शासन स्तर से पेंशन राशि रोकी गई है। जिले में ऐसे करीब एक हजार खाते मिले थे, जिन्हें बाद में विभाग ने सही कराया।

 फिलहाल 281 और खाते हैं। जिनमें शासन ने पेंशन राशि भेजने पर रोक लगा दी है। पेंशन नहीं मिलने पर लाभार्थियों ने शिकायत की, तो विभाग ने मामले की जांच की। जांच में पता चला कि एनआईसी सर्वर में अपलोड पात्रों के नाम से खातों में दिए नाम मेल नहीं खा रहे हैं। इनमें पेंशन की दूसरी किस्त नहीं भेजी गई। अब विभाग ऐसे सभी खातों को ठीक करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें