फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी की पहल पर बेजुबानों को भोजन व चारा खिला रहे समाजसेवी

विज्ञापन
शामली पशु को चारा खिलाते सर्व सेवा समाज समिति के लोग - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
बेजुबानों की भूख मिटाने को भी आगे आए समाजसेवी
विज्ञापन

संजीव शर्मा
शामली। लॉकडाउन में पशुओं को भोजन और चारा उपलब्ध कराने की एसपी की पहल पर समाजसेवी आगे आकर बेजुबानों और निराश्रितों को खाने की सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन में गली-मोहल्ले में घूमने वाले निराश्रित जानवरों के सामने भोजन और चारे की समस्या बनी हुई थी। इस समस्या को देखकर एसपी विनीत जायसवाल ने पहल करते हुए 31 मार्च को व्हाट्सएप संदेश जारी कर सामाजिक संस्थाओं और नागरिकों से स्वेच्छा से भूखे जानवरों को भोजन एवं खाद्य सामग्री उपलब्ध कराकर उनकी मदद करने की अपील की। इसके चलते समाजसेवी अंशुल मित्तल, अंकित गर्ग, दीपक मित्तल, हनी, सुखचैन वालिया, राजेश बजाज, नजीब जंग और गुलशन आदि ने जिले के कस्बों में घूमकर भूखे प्यासे घूमने वाले निराश्रित पशुओं को बिस्किट, चारा, चने एवं फल आदि खाद्य सामग्री खिला रहे हैं। एसपी ने लोगों से अपील की है कि लॉकडाउन में अपने आसपास के गली-मोहल्लों के बेजुबान पशुओं को भूखा न रहने दे और समय समय पर उन्हें खाना खिलाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें