फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत कोष में एक लाख 11 हजार का चेक डीएम को सौंपा--

विज्ञापन
शामली डीएम जसप्रीत कौर को 51 सो की राशी देते बच्चे - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
एक लाख 11 हजार का चेक डीएम को सौंपा
विज्ञापन

शामली। एलपीजी गैस वितरक संघ शामली की ओर से डीएम जसजीत कौर को 1 लाख 11 हजार रुपये ड्राफ्ट के माध्यम से राहत कोष में दिए गए। डीएम को चेक सौंपने वालो में एलपीजी गैस वितरक संघ के अध्यक्ष रतन सिंह अध्यक्ष, अजय बंसल उपाध्यक्ष, पंकज मणि अग्रवाल उपाध्यक्ष, नीतू सचिव आदि मौजूद रहे। डीएम ने कोरोना वायरस महामारी में सहायता देने के लिए आभार प्रकट किया। इस मौके पर जिला पूर्ति अधिकारी ओम हरि उपाध्याय मौजूद रहे।
कोराना राहत राशि में बच्चों ने डीएम ने सौंपा 5100 रूपये की धनराशि
शामली। कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए नवरात्रों के अवसर पर बच्चों द्वारा एकत्रित की गई 5100 रुपये की धनराशि डीएम जसजीत कौर को सौंपकर राहत कोष में प्रदान की गई है ।
विज्ञापन

डीएम जसजीत कौर को राहत राशि में सौपने वाली छात्राओं में ईशिका वशिष्ठ ने 900 रूपये, आराध्या वशिष्ठ ने 900 रुपये,गार्गी गुप्ता, अवनी शर्मा, परी गुप्ता, वैषवी गुप्ता, सलोनी, यशिका शर्मा, वृंदा, सृष्टि गुप्ता, प्रिंसी, गीत, हिमांशी शर्मा, दिशा, वर्तिका, वंश मलिक, वेद मलिक, सरिता मलिक, खुशी, दिया, आरना, काजल, अभिषेक, रणधीर सिंह, सोनू, बालेश, राधेश्याम लाला, अतुल मलिक, अमित कौशिक, श्रुति, सुभाष, मासूम, सत्येंद्र कुबेर आदि ने 100- 100 रूपये सौंपे हैं।
1696 पैकेटों की होम डिलीवरी
शामली। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान जिले में नगरपालिका परिषद के सहयोग से जिला प्रशासन ने होम डिलीवरी द्वारा गरीब और निराश्रित व्यक्तियों को 11 स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा 1696 लंच पैकेट दिन में दो बार वितरित किए हैं। एक हजार13 पैकेट गांव में प्रधानों के माध्यम से वितरित कराए गए है। उन्होंने बताया कि मॉर्निंग ग्रुप काका नगर, रोटरी क्लब, पेट्रोलियम एसोसिएट, लायंस क्लब, भट्टा एसोसिएशन द्वारा 629 पैकेट दिए गए है। उन्होंने बताया कि सभी पैकेट जिला पूर्ति अधिकारी ओम हरि उपाध्याय के माध्यम से पुलिस वाहन, एसडीएम सदर, थाना बाबरी कोतवाली, शामली कोतवाली, थानाभवन, कांधला, कैराना कोतवाली, आदर्श मंडी, तहसील कैराना, तहसीलदार, शामली, एसडीएम ऊन ने 406 पैकेट निराश्रित व गरीब व्यक्तियों को वितरित किए गए। सर्व सेवा सम्मान समिति की ओर से 82 जरूरतमंद परिवारों के सभी 411 सदस्यों को दोपहर का भोजन वितरित किया गया है। लायंस क्लब की ओर से सूखे अनाज के 50 बैग जिला पूर्ति अधिकारी को सौंपे गए। क्लब 300 परिवारों का राशन वितरित किया जाचुका है। इस दौरान लायंस क्लब के अध्यक्ष नवीन कुमार, अमित गोयल, पंकज अग्रवाल, विकास अग्रवाल, डॉ. अशोक सिंघल, डा. प्रेम मोहन बिंदल, डा. पी के गोयल, शुभम जैन, डॉ राजीव बंसल, अशोक गर्ग, सचिव डा. जगमोहन सिंघल, कमल जैन का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन

सैनिटाइजेशन के लिए अभियान चलाया
शामली। एसडीएम उद्भव त्रिपाठी ने बताया कि चीनी मिल ऊन द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए ऊन चीनी मिल के द्वारा कस्बा ऊन, पिंडौरा, शामली शामला, खोडसमा, चौसाना आदि गांवों को सैनिटाइज किया गया। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक स्थलों के सैनिटाइजेशन के लिए अभियान चलाया जाएगा।

शामली डीएम जसजीत कौर को चैक देते एलपीजी गैस वितरक संघ के सदस्य- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें