फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट 20 लाख की, बरामद 31 हजार

Fri, 29 Jan 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। तीन माह पूर्व हरियाणा के चावल व्यापारी के मुनीम से 20 लाख की लूट के मामले पुलिस ने तीन बदमाशों को 10 घंटे की रिमांड पर लिया। पूछताछ के बाद लूट के मात्र 31 हजार रुपये ही बरामद हुए।
विज्ञापन


एक नवंबर 2015 की सुबह पांच बजे बाईपास रोड पर आर्यपुरी तिराहे के पास शामली सेे लौट रहे हरियाणा के करनाल के चावल व्यापारी के मुनीम हरिओम निवासी तरावड़ी करनाल से बाइक सवार तीन बदमाशों ने 20 लाख लूट लिए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

कोतवाली प्रभारी बीपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मुजफ्फरनगर जेल में बंद मुकरीम उर्फ भूरा के हत्यारोपी जावेद उर्फ काला व एक अन्य जावेद तथा मोहसिन निवासी आलकला को 10 घंटे के कस्टडी रिमांड पर लाया गया। आरोपी जावेद उर्फ काला की निशानदेही पर जहानपुरा रोड स्थित कब्रिस्तान से लूट के 10 हजार, मोहसिन की निशानदेही पर 10 हजार और एक अन्य जावेद की निशानदेही पर 11 हजार बरामद किए गए।
विज्ञापन


उक्त तीनों आरोपियों को बृहस्पतिवार को भी पुलिस ने रिमांड पर लेकर स्टांप विक्रेता से लूटे गए सवा लाख में से 29 सौ रुपये बरामद किए जाने का दावा किया था। रिमांड अवधि समाप्त होने पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया। बृहस्पतिवार को पानीपत रोड गुलशन नगर में चेकिंग को गई टीम से मारपीट के मामले में आरिफ निवासी गुलशन नगर और तीन अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें