फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलियारे में बनाई जा रही थीं पर्चियां

Sat, 02 Apr 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
inspection - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। सीएचसी में निरीक्षण के दौरान मिली अनेक खामियों पर डीएम भड़क उठे। उन्होंने सीएचसी की सफाई, मरीजों के पंजीकरण, पर्ची गलियारें में बैठकर बनाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने तुरंत व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन


शुक्रवार को नवागत डीएम सुजीत कुमार ने जिला मुख्यालय पर स्थित सीएचसी पर निरीक्षण किया।  चिकित्सालय में सफाई न होने पर नाराजगी जताई। नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी मौके पर बुलाकर सफाई व्यवस्था ठीक करने की चेतावनी दी। डीएम ने मरीजों के पंजीकरण केंद्र पर न होने पर सीएचसी गलियारे में बैठ कर उनके पंजीकरण होने पर आपत्ति प्रकट की।

कहा कि मरीज के पंजीकरण पंजीकरण कक्ष में अवश्य होना चाहिए। मरीजों से सीएचसी पर दी जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। रसोई बंद पाने पर उन्होंने  चिकित्साधीक्षक डॉ. जगमोहन को फटकार लगाई। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की प्रतिदिन डिलीवरी की समीक्षा करते हुए तथा उन्हें बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डाक्टरों के रिक्त पदों के भरने तथा चिकित्सालय के अन्य विकास कार्यों की कार्ययोजना तैयार करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें