फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से छह साल के बालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन
जलालाबाद क्षेत्र के ग्राम उमरपुर निवासी बच्चा अर्णव का फाइल फोटो - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली/जलालाबाद। जलालाबाद क्षेत्र के गांव उमरपुर निवासी छह वर्षीय बालक की बुखार से मौत हो गई। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जिले में बुुुखार से मरने वालों की संख्या अब दो हो गई है। इससे पहले कच्ची गढ़ी में 10 दिन पहले महिला की बुखार से मौत हुई थी।
विज्ञापन

गांव उमरपुर निवासी छह वर्षीय बालक अर्णव पुत्र अनुज कुमार को कई दिन से बुखार आ रहा था। परिजनों ने पहले उसे जलालाबाद के निजी चिकित्सक के यहां पर दिखाया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। हालत खराब होने के चलते बालक को शामली रेफर किया गया। वहां भी हालत ठीक न होने पर परिजनों ने बालक को शामली से रोहतक के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान बृहस्पतिवार रात में बालक ने दम तोड़ दिया।
इससे पहले गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव कच्ची गढ़ी में 10 दिन पहले 35 वर्षीय महिला की बुखार से मौत हो गई थी। महिला का एंटीजन रैपिड किट से जांच में डेंगू पॉजिटिव आया था। एलाइजा जांच न होने पर स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू से मौत होना नहीं माना था। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि गांव उमरपुर में बुखार से बालक की मौत होने की जानकारी नहीं मिली है। स्वास्थ्य टीम भेजकर जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें