फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईटी ने घर का निरीक्षण कर नक्शा किया तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पंजाबी कालोनी में अजय पाठक परिवार हत्याकांड के छठे दिन एसआईटी के मुख्य विवेचक ने आवास पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और नक्शा तैयार किया। परिजनों की मौजूदगी में दोनों कमरों के ताले खोले गए। मुख्य विवेचक के निरीक्षण के बाद फिर कमरों पर ताले लगा दिए गए।
विज्ञापन

31 दिसंबर की शाम को पंजाबी कालोनी में अजय पाठक, उनकी पत्नी स्नेह पाठक, बेटी वसुंधरा के शव उनके घर में खून से लथपथ हालत में मिले थे। उनकी धारदार हथियारों से काटकर निर्मम तरीके से हत्या की गई थी। साक्ष्यों के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ या प्रभावित न हो, इसके लिए घटना वाले दोनों कमरों को सील करते हुए ताला लगवा दिया था। परिजनों और रिश्तेदारों की मांग पर एसपी विनीत जायसवाल ने स्पेशल इनवेस्टिंग टीम (एसआईटी) गठित की थी। रविवार सुबह एसआईटी के मुख्य विवेचक आदर्श मंडी थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह पीड़ित के घर पहुंचेे। मुख्य विवेचक ने परिजनों की मौजूदगी में जहां घटना हुई थी, उन दोनों कमरों के ताले खुलवाएं और बारीकी से निरीक्षण कर नक्शा तैयार किया। मृतक अजय पाठक के भाई हरिओम पाठक ने बताया कि सुबह 6.00 बजे थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह मुख्य विवेचक पहुंचे थे। दोनों कमरे के ताले खोलकर घटनास्थल का नक्शा तैयार किया। इसके बाद फिर दोनों कमरों पर ताले लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें