फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फन पट्टों की जाच के लिए लखनऊ से एसआईटी के अधिकारी ने डेरा डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
खनन पट्टों की जांच को एसआईटी के अधिकारी ने डेरा डाला
विज्ञापन

कैराना। खादर क्षेत्र में खुरगान, मंडावर, नंगला राई, मामौर आदि में प्रशासन ने रेत खनन का पट्टा आवंटित किया है। खनन पट्टा धारकों पर आरोप भी लगते रहते है। वहीं लखनऊ से एसआईटी के एक अधिकारी ने कैराना पहुंचकर खनन पट्टों के बारे में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

खादर क्षेत्र के सभी रेत खनन पट्टे बरसात के कारण तीन महीने जुलाई, अगस्त व सितंबर में बंद रहेंगे। मंगलवार को लखनऊ से एसआईटी (स्टेट इंवेस्टिगेशन टीम) के एक अधिकारी कैराना कोतवाली पहुंचे। एसआईटी के अधिकारी ने कोतवाली में रेत खनन से जुड़े मुकदमों के बारे में जानकारी इकट्ठा की। इसके अलावा रेत खनन पट्टे के हलका दरोगाओं से भी बंद कमरे में गोपनीय जानकारी ली गई। सूत्रों के अनुसार एसआईटी के अधिकारी एक दिन पहले सोमवार को ही शामली जिले में आ गए थे और सभी रेत खनन पट्टो की गोपनीय जांच की। इस मामले में जब अधिकारी से बात करनी चाही तो उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। बाद में अधिकारी शामली के लिए रवाना हो गये। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि लखनऊ से एक अधिकारी आये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें