पौधे लगाने के साथ उनका देखभाल भी जरूरी
शामली। राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज शामली में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला नोडल अधिकारी सीईओ रितु माहेश्वरी ने किया। उन्होंने सभी से पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।
मंगलवार को कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती-वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि माध्यमिक विद्यालयों को 11160 पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया है, जो समय से पूरा कर लिया जाएगा। प्रधानाचार्य लोकेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि व सभी अधिकारियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।
मुख्य अतिथि रितु माहेश्वरी ने छात्रों से कहा कि पौधे लगाना ही नहीं, उसका पोषण करना ज्यादा जरूरी है। सभी बच्चे एक-एक पौधा खुद लगाएं एवं अपने परिजनों से लगवाएं और उनकी सुरक्षा भी करें। इस अवसर पर एडीएम संतोष कुमार सिंह व एएसपी ओपी सिंह ने कहा कि पेड़ पौधों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। इस अवसर पर एसडीएम ऊन निकिता शर्मा, डॉ. अमित मलिक, प्रमोद कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, रितेंद्र कुमार, सतेंद्र कुमार, आशीष कुमार, दिनेश कुमार, पंकज, गोपाल, रजनीश, पारूल रानी, ऋचा शर्मा, चंचल चौहान, रितु धीरानिया आदि मौजूद रहे।