फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ‘सर’ और ‘प्लीज’ ने खोल दिया साइबर ठगी का राज

Wed, 02 Sep 2026 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। साइबर ठगी का नया अंदाज पुलिस के सामने आया है। जिले में चार लोगों से करीब चार लाख रुपये की ठगी की जा चुकी है। ठग मोबाइल हैक करने के बाद कंपनी के बॉस या अधिकारी बनकर लोगों को मैसेज भेज रहे हैं।
विज्ञापन

मैसेज में सिर्फ ‘सर’ और ‘प्लीज’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा जा रहा है। बार-बार इन्हीं शब्दों के इस्तेमाल से रकम मांगने पर पीड़ितों को शक हुआ और ठगी का पता चला। ‘सर’ के नाम से आई कॉल, ‘प्लीज’ सुनते ही हुआ शक : कांधला की नई बस्ती निवासी विनीत कुमार ने बताया कि 10 अगस्त को उनका मोबाइल हैक कर लिया गया।
मोबाइल में ‘सर’ के नाम से सेव नंबर से मैसेज आया कि खाते का बैलेंस बताएं, एक पेमेंट करनी है। उसने खाते का बैलेंस बता दिया और कहने पर एक लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद फिर 20 हजार रुपये भेजने को कहा गया।
विज्ञापन

पांच मिनट तक रुपये नहीं डालने पर दोबारा नंबर से मैसेज आया, जिसमें ‘प्लीज’ जल्दी भुगतान कराने को कहा गया। शक होने पर विनीत ने रुपये नहीं भेजे और पुलिस से शिकायत की।
n सर’ के बाद ‘प्लीज’, खुली ठगी : शहर के दिल्ली रोड निवासी दीपक कुमार दिल्ली की एक कंपनी में नौकरी करते हैं। 14 अगस्त को उनके बॉस के नाम से मोबाइल हैक कर मैसेज आया कि एक लाख रुपये भेज दो। दीपक को लगा कि बॉस को जरूरत होगी, इसलिए बताए गए खाते में रुपये भेज दिए। इसके बाद दोबारा एक लाख रुपये मांगे गए और मैसेज में लिखा गया, ‘सर, प्लीज जल्दी भेजो।’ यह देखते ही दीपक को ठगी का अहसास हुआ।
n दूसरी रकम मांगी, खुला राज : शहर के काका नगर निवासी मोबाइल व्यापारी अमित के पास 26 अगस्त को कंपनी के ‘सर’ के नाम से मैसेज आया और 50 हजार रुपये भेजने को कहा गया। उसने बताए गए नंबर पर रुपये भेज दिए। इसके बाद दोबारा 20 हजार रुपये मांगे गए और ‘सर प्लीज जल्दी भेजो’ लिखा गया। इस पर अमित को ठगी का अहसास हुआ। थानाभवन के सुरेंद्र से भी इसी तरह ठगी का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें