फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली श्याम बाबा की शोभायात्रा

विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता में निकली श्री खाटू श्याम निशान यात्रा झूमते श्रद्घालु। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
झिंझाना/गढ़ीपुख्ता। कस्बे में श्री श्याम खाटू परिवार की ओर से श्री श्याम बाबा शोभायात्रा एवं फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया गया है। शुभारंभ भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक आशीष मित्तल ने दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा पंचमुखी शिव मंदिर से प्रारंभ होकर मोहल्ला ब्रह्मनान, मोहल्ला खटीकान, मुख्य बस अड्डा, होली कलर चौक, मोहल्ला कानूनगोयान होते हुए वापस पंचमुखी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने गुलाल उड़ाया और डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर जमकर झूमे। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स मौजूद रहा। मौके पर श्री श्याम खाटू परिवार के अभिनव गर्ग, जितेंद्र बंसल, गौरव संगल, अमित संगल, बोबी शर्मा, ललित नामदेव, अमित गोयल, विकास मौजूद रहे।
उधर, गढ़ीपुख्ता में श्री श्याम बाबा की छवि की स्थापना को एक वर्ष पूर्ण होने पर निशान यात्रा निकाली। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा भव्य स्वागत किया। श्रद्धालु बड़ी संख्या में हाथों में निशान लेकर रास्ते में श्याम के भजनों पर झूमते-नाचते चल रहे थे। मंदिर में महाआरती का आयोजन हुआ। सोमवार शाम सात बजे बाबा श्याम का कीर्तन किया जाएगा।

झिंझाना में निकाली श्याम बाबा शोभा यात्रा।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें