फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुुुभकामना पोस्टर फाड़ने पर हंगामा

Sat, 01 Apr 2017 12:12 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : Getty
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। गढ़ीपुख्ता में हिंदू हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए शुभकामनाओं के पोस्टरों को असामाजिक तत्वों ने फाड़ दिया। कार्यकर्ताओं ने रोष जताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त   कार्रवाई की मां की है।
विज्ञापन


गढ़ीपुख्ता के हिंदू युवा वाहिनी    के कार्यकर्ताओं ने हिंदू नववर्ष और रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए मोहल्ला सुभाषपुरी चौक पर बैनर लगाया था। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं  विधायक सुरेश राणा के  राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाये जाने की शुभकामनाएं दी थी। यह बैनर बृहस्पतिवार की शाम अज्ञात असामाजिक तत्वों ने फाड़ दिए। शुक्रवार की सुबह   घटना का पता चलने पर उनमें रोष फैल गया। 

उन्होंने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इसे लेकर हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ता नीरज कुमार, अनुज, योगी बाबा कमलनाथ, अमित कुमार, नितिन राणा, आकाश बैरवाल, धर्मेंद्र भटनागर आदि ने थाने में हंगामा किया। योगी बाबा कमलनाथ ने इसे शर्मनाक करतूत बताई।
विज्ञापन


 उधर, जिलाध्यक्ष राजीव मौर्य ने बताया कि गढ़ीपुख्ता में बैनर   फाड़ने का मामला संज्ञान में आया। उन्होंने एसपी शामली को फोन आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें