फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामा करने वालों पर रहेगी खुफिया नजर, तीसरी आंख की होगी निगरानी

Fri, 31 Mar 2017 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
cctv
विज्ञापन
शामली।  कलक्ट्रेट परिसर में हंगामा प्रदर्शन करने वालों पर अब खुफिया नजर रहेगी। कलक्ट्रेट परिसर में तीन स्थानों पर सीसीटीवी लगाए गए हैं।
विज्ञापन


सीसीटीवी का कंट्रोल रूम अपर जिलाधिकारी कार्यालय में बनाया गया है। एक कैमरा जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर बरामदे में लगा है, जो डीएम कार्यालय के साथ ही डीएम कोर्ट के बाहर तक निगरानी रखेगा। दूसरा एसडीएम शामली और तहसीलदार कार्यालय तथा कोर्ट के बाहर बरामदे को फोकस करते हुए लगाया गया है। वहीं, तीसरा कैमरे का फोकस अपर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने कलक्ट्रेट के मुख्य द्वार तक रखा गया है, जिसमें कलक्ट्रेट में प्रवेश करने वाले हर शख्स की गतिविधि भी कैमरे में कैद होती रहेगी।  

कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन के दौरान कई बार हंगामा हो जाता है। पूर्व में हंगामा प्रदर्शन के दौरान मारपीट तक हुई और कई लोग घायल हो गए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें