फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: रोडवेज बस की टक्कर से महिला की मौत, भतीजा घायल, गुस्साए ग्रामीणों ने दो घंटे लगाया जाम

Wed, 22 Jul 2026 03:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली के बाबरी क्षेत्र में रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार 22 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा घायल हो गया। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक जाम लगाया।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली के बाबरी थाना क्षेत्र में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बुटराड़ा बस स्टैंड के पास फ्लाईओवर के नीचे रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 22 वर्षीय महिला नीशू की मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा विशु घायल हो गया। महिला की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया, जिसे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने करीब दो घंटे बाद खुलवाया।

विज्ञापन


बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत
भटीपुरा निवासी नीशू पत्नी अरविंद अपने भतीजे विशु के साथ बाइक से घर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान बुटराड़ा बस स्टैंड के पास शामली की ओर से आ रही रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर जा गिरे। नीशू बस की चपेट में आ गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं विशु को गंभीर चोटें आईं।

यह भी पढ़ें: UP: शामली में रातभर पुलिस ने थाने में बैठाए सपा-कांग्रेस नेता, प्रदर्शन के बाद हिरासत में लिए थे, सुबह छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसा, एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम
हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। महिला की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और पीएसी बल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।

करीब दो घंटे बाद अधिकारियों के समझाने पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। इसके बाद पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल विशु को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच
पुलिस ने रोडवेज बस और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक सुमित ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें