फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगन्नाथ मंदिर में गूंजे राधा रानी के जयकारे

विज्ञापन
शामली हनुमान धाम पर श्री राधारानी प्रकटोत्सव पर पुजन करते प्रधान शलिल द्विवेदी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। जिले भर में श्री राधारानी प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शहर के हनुमान धाम पर भगवान जगन्नाथ मंदिर में राधा रानी का अभिषेक और पूजन विधि विधान से संपन्न कराया गया। इस दौरान मंदिर में राधा रानी के जयकारे गूंज उठे।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह आठ बजे हनुमानधाम श्री जगन्नाथ मंदिर में राधा रानी का अभिषेक पूजन मुख्य यजमान वेदप्रकाश तायल, विकास, विपिन, सलील द्विवेदी को विधि विधान से पंडित प्रभु शंकर शास्त्री, मोहित शास्त्री, कमलनयन शास्त्री द्वारा पूजन अर्चना संपन्न कराई। पूजा अर्चना में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कढ़ी चावल और हलवा पुरी का प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, शामली नगर पालिका परिषद के चेयरपर्सन अंजना बंसल, चरत बंसल, मंत्री राजकुमार मित्तल, कोषाध्ययक्ष जोगेंद्र पाल सेठी, दीपक सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें