फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों को मिलना चाहिए सुरक्षित माहौल : गर्ग

Sun, 19 Jun 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली के कैराना में व्यापार मंडल की मीटिंग में कस्बे के हालातों पर विचार करते हुए व्यापारियों की सुरक्षा की मांग की गई। शनिवार को बेगमुपरा बाजार स्थित व्यापारी परवीन गर्ग के आवास पर व्यापारियों की मीटिंग हुई।
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि माहौल के मद्देनजर वह व्यापारियों की पीड़ा जानने आए हैं। कैराना और शामली ही अकेले नहीं बल्कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में व्यापारी दहशत में जी रहा है।

आए दिन लूट व रंगदारी की घटनाएं सुनने को मिलती है। सरकारी तंत्र व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है। दहशत के चलते क्षेत्र से व्यापार भी चौपट होते जा रहे हैं।  जिस दिन व्यापारी अपने आप को सुरक्षित महसूस करेगा उसी दिन पलायन की समस्या का खात्मा हो जाएगा। बाद में कैराना प्रकरण पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने डीएम के नाम ज्ञापन देने का निर्णय लिया। 
विज्ञापन


कुलदीप सिंघल को जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। मीटिंग के दौरान सुभाष धीमान प्रदेश संगठन महामंत्री, वरुण सिंघल, अनिल गुप्ता, अभिषेक, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें