फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशानेबाजों ने जीते छह मेडल

Wed, 07 Dec 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
sports - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। पानीपत में आयोजित पांचवीं बहादुर सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में शामली रायफल क्लब के छह निशानेबाजों ने पदक जीते। प्रतियोगिता एक से चार दिसंबर तक हुई। शामली रायफल क्लब की प्रशिक्षु निशानेबाज कृतिका चौहान ने एयर रायफल पीप साइट यूथ (आईएसएसएफ) महिला वर्ग में गोल्ड मेडल, इसी वर्ग में देवन्या गोलियान ने सिल्वर मेडल जीता। 
विज्ञापन


एयर रायफल सीनियर (एनआर) महिला वर्ग में सोनल तोमर ने सिल्वर मेडल, एयर रायफल जूनियर पुरुष वर्ग में अभय सरोहा ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। एयर रायफल यूथ पुरुष वर्ग में कपिल मलिक ने सिल्वर, एयर रायफल विकलांग वर्ग में चंचल कुमार ने भी सिल्वर मेडल जीता। 

्रटीम का मंगलवार को शामली रायफल क्लब पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस दौरान मौके पर मुख्य रूप से क्लब अध्यक्ष               मुकेश चौधरी, तपन मलिक, डॉक्टर विनीत चौहान, सुशील तोमर, डॉक्टर विपिन पांडेय,  अमन चौधरी, मोहित मलिक, हरविजय राणा, पुष्पेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें