शामली डाक कांवड़ियों को फल बांटतेे श्रद्वालु।
- फोटो : अमर उजाला
शामली में शिवरात्रि पर जिले के शिवालयों में विशेष पूजा और जलाभिषेक के समय पुलिस-पीएसी तैनात रहेगी। साथ ही जिले के प्रमुख शिवालयों में जलाभिषेक की मंदिर प्रबंध समिति ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सोमवार शाम सात बजे महाआरती में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी।
शिवरात्रि पर सुबह चार बजे से ही मंदिरों में शिव की विशेष पूजा और जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। शहर के भाकूवाला, शिवचौक, हनुमान, बलभद्र मंदिर, गुलजारी वाला शिवालय, भोलेश्वर महादेव मंदिर आदि शिवालयों मंदिर प्रबंध समितियों द्वारा तैयारियां कर ली गई हैं। शिवचौक के महंत संजय शास्त्री ने बताया कि शिवचौक पर सोमवार शाम सात बजे महाआरती में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ेगा। सीओ सिटी निशांक शर्मा ने बताया कि शिवरात्रि महा आरती के समय शहर के समय गुजरने वाला यातायात को रोककर शामली रेलपार से गुजरा जाएगा।
जिले के प्रमुख शिव मंदिरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। उधर, थाना प्रभारी, हलका प्रभारी-हैड कांस्टेबिल, कांस्टेबिल व महिला कांस्टेबिल की तैनाती होगी। जरूरत पड़ने पर पीएसी, होमगार्ड, पीआरडी के जवानों लगेंगे।
कांवड़ मार्ग पर रविवार को डाक कांवड़ की धूम रही। डीजे की धुनो के साथ डाक कावडिये तेज गति से अपनी मंजिल की और बढ रहे है। साथ ही शिवरात्री पर्व के उपलक्ष्य में शिवालय दुल्हन की तरह सज गए।
रविवार को हरियाणा, पंजाब जाने वाले पैदल भोले को इक्का दुक्का ही नजर आये। सुबह से ही कांवड़ मार्ग पर डीजे की भक्ति भरी धुनों के साथ डाक कांवड़ वाहनों व बाइक कांवड़ियों का ही बोलबाला रहा।