फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दम घुटने से हुई थी शिवम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दम घुटने से हुई थी शिवम की मौत
विज्ञापन

शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव झाल में शिवम की मौत दम घुटने की वजह से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। परिजनों ने चार लोगों पर हत्या करने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी थी।
विज्ञापन

गांव झाल में सोमवार सुबह प्राथमिक विद्यालय के खेल ग्राउंड में शिवम उर्फ भूरा का फांसी पर लटका हुआ शव मिला था। मृतक के पिता राजेश शर्मा ने कोतवाली में तहरीर देकर गांव के चार लोगों पर रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया था। पुलिस ने इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मानते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई किया जाना बताया था। एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत दम घुटने से होना आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि अभी आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। एएसपी का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। जांच के आधार पर इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें