फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बोल बम के जयकारों से गूंजे शिवालय

Tue, 25 Aug 2026 01:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
हनुमानधाम पर मनकामेश्वर महादेव मंदिर में जला​भिषेक करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
शामली। सावन माह के आखिरी सोमवार को जिलेभर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह चार बजे से ही भक्त मंदिरों में पहुंचने लगे और भगवान आशुतोष का गंगाजल, दूध, दही, बेलपत्र सहित विभिन्न पूजन सामग्री से अभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगल की कामना की। दिनभर मंदिर परिसर बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजते रहे।
विज्ञापन

शहर के शिव चौक स्थित मंदिर, हनुमान धाम के मनकामेश्वर महादेव मंदिर, रेलपार स्थित सदाशिव मंदिर, शिव दुर्गा मंदिर, बुढ़ाना रोड स्थित बलभद्र मंदिर, कैराना रोड स्थित शिव मंदिर गुलजारी वाला, करनाल रोड स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर, मोहल्ला वनखंडी स्थित महादेव मंदिर, सब्जी मंडी स्थित मां शाकंभरी देवी मंदिर में भीड़ रही।्र
गांधी चौक स्थित शिवमूर्ति, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, माजरा रोड स्थित भाकूवाला शिव मंदिर, पंजाबी कॉलोनी के रघुनाथ मंदिर, रेलवे रोड स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर और मंडी जवाहरगंज स्थित श्री विश्वनाथ मंदिर समेत अन्य शिवालयों में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। गुलजारी वाला मंदिर के महंत शैलेंद्र गिरी महाराज ने बताया कि मंदिर में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने शांतिपूर्वक अपनी बारी का इंतजार कर भगवान शिव का अभिषेक किया।
विज्ञापन

दयानंद नगर में विशाल भंडारा
सावन के आखिरी सोमवार के अवसर पर मोहल्ला दयानंद नगर स्थित श्री मां दुर्गा बलभद्र मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। पंडित सहदेव शर्मा ने विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं से भगवान आशुतोष की पूजा-अर्चना कराई। भंडारे के आयोजन में डॉ. शीशपाल सिंह, सचिन शर्मा, राकेश रुहेला, नितिन शर्मा, अवधेश रहे।

हनुमानधाम पर मनकामेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें