फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी से लौटते ही बुखार से शिक्षा मित्र की मौत

विज्ञापन
शिक्षा मित्र अरविंद का फाइल फोटो। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
चौसाना। विस चुनाव में ड्यूटी से लौटने के बाद भोगी माजरा निवासी शिक्षा मित्र की बुखार के चलते मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि चुनाव में ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ी। शिक्षा मित्र ऊन ब्लॉक के हरसाना गांव मे प्राथमिक विद्यालय में तैनात था।
विज्ञापन

चौसाना के भोगी माजरा निवासी अरविंद 45 पुत्र रतन सिंह हरसाना के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा मित्र के पद पर नियुक्त थे। बृहस्पतिवार को विधानसभा सामान्य निर्वाचन में थाना भवन के लाला लाजपत राय इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर ड्यूटी थी। परिजनों ने बताया कि ड्यूटी से लौट कर आने के बाद अरविंद को बुखार हो गया। शुक्रवार सुबह बुखार के चलते स्थिति खराब हो जाने के कारण परिजन शामली के अस्पताल में इलाज कराने के लिए लेकर गए, लेकिन इलाज के दौरान अरविंद ने दम तोड़ दिया। शिक्षा मित्र की मौत से परिवार पर दु:ख का पहाड़ टूट पडा। परिवार में तीन लड़की व एक 14 वर्षीय लड़का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें