फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में शामली के उत्पादों की हो रही सराहना

Fri, 27 Sep 2024 06:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में चल रहे पांच दिवसीय यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में शामली के उत्पादों को भी पहचान मिल रही है। ओमान के प्रतिनिधिमंडल ने खांड और बासमती चावल की स्टाॅल का जायजा लिया।
विज्ञापन

25 सितंबर से नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो चल रहा है। जिसमें शामली जिले के कागज का व्यापार करने वाले उद्यमी अशोक बंसल, अभिनव बंसल, वैभव गोयल, रुबी, रुद्र ग्रामोद्योग, किसान सुभाष चंद, खांड व्यापारी डा. योगेश कुमार, राजेश कुमार को प्रदर्शनी के लिए न्यौता दिया गया था। डाॅ. योगेश कुमार और किसान सुभाष ने बताया कि विदेशी भी उनके यहां पर खांड, बासमती चावल की किस्म 1121, 1509 और 1885 को पसंद कर रहे हैं। कुछ ऑर्डर भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें