जान की भीख मांगता रहा मेरठ निवासी युवक
युवक अपना नाम मोहित निवासी गांव सलावा जिला मेरठ बताते हुए जान बख्शने की गुहार लगा रहा है। लेकिन आरोपी उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर रहे हैं।
वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने इस मामले में गांव गोगवान जलालपुर निवासी हर्षित, ललित उर्फ मांगा, मोंटी, विनय, वंश, रजिस्टर और सन्नी को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो करीब डेढ़ माह पहले का है। इस मामले में उस समय दो लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया था। उस समय मारपीट संबंधी वीडियो सामने नहीं आया था।