फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, परिजनों में गम का माहौल

Sun, 14 Jan 2024 05:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली में आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के कस्बा बनत में युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की आत्महत्या के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
meerut police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली में आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के कस्बा बनत में युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक की पत्नी ऊन ब्लाक में एएनएम है और उसके दो पुत्र है। युवक की मौत से परिजनाें में गम का माहौल बना है।

विज्ञापन


कस्बा बनत के मोहल्ला खारा कुआं निवासी राहुल शर्मा शनिवार शाम को अपने घर पर थे। उनका शव घर के एक कमरे में छत के कुंडे से रस्सी के सहारे फांसी पर लटका मिला। परिजनों ने खिड़की से शव लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

विज्ञापन

आदर्श मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव भटनागर ने बताया कि राहुल ने फंदे से लटककर आत्महत्या की है। परिजनाें की सूचना पर शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। परिजनाें ने इस संंबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक मृतक कई दिन से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था, लेकिन उसने इस संबंध में किसी को कुछ नहीं बताया था।

मृतक किसी कंपनी में प्राइवेट नौकरी करता था। मोहल्लेवासियों ने बताया कि मृतक की पत्नी ऊन ब्लाक में एएनएम है और घटना के समय वह ड्यूटी पर गई हुई थी। मृतक के दो पुत्र बड़ा 13 साल का और छोटा करीब छह साल का है। मृतक दो बहनाें का इकलौता भाई था। दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। राहुल की मौत से परिजनों में गम का माहौल बना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें