गुरुवार सुबह 6:00 बजे दो बच्चे खेत पर गोबर डालने गए तो तालाब की पैड़ी पर राजेश का खून से लथपथ शव पड़ा था। बच्चों द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।
सूचना पर एसपी अभिषेक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। राजेश के सीने पर गोली का निशान था। पास ही बहुत सारा खून बह रहा था। बराबर में ही मृतक राजेश की चप्पल और 315 बोर का तमंचा पड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया।
राजेश का परिवार अपने ननिहाल में रहता था
राजेश के पिता जयपाल की करीब 10 साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। जयपाल मूल रूप से हरियाणा के जनपद कैथल के गांव कठवाड़ के रहने वाले थे। जयपाल के कोई साला नहीं था जिस कारण जयपाल परिवार सहित अपनी ससुराल में आकर रहने लगा था। मृतक राजेश अविवाहित था। राजेश के एक बड़ा भाई है जिसकी शादी हो चुकी है।