फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: युवक की गोली मारकर हत्या, रात से था लापता, सुबह बच्चों को खेत में पड़ा मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 26 Oct 2023 01:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

उत्तर प्रदेश के शामली में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह बुधवार रात से गायब चल रहा था। सुबह शव जंगल में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
शामली पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में कैराना थानाक्षेत्र के बुच्चाखेड़ी में एक युवक की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। सूचना पर एसपी अभिषेक, सीओ अमरदीप मौर्य और कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह कसाना मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

 

गांव बुच्चाखेड़ी निवासी स्वर्गीय जयपाल का छोटा पुत्र राजेश(20) और विक्की बुधवार 8:00 बजे घर से बिना बताए चले गए । रात 10:00 बजे तक भी राजेश  वापस नहीं आने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: CM Yogi in Baghpat: सीएम योगी ने 256 किलो के घंटे का किया लोकार्पण, मंदिर में की पूजा-अर्चना, देखें तस्वीरें

गुरुवार सुबह 6:00 बजे दो बच्चे खेत पर गोबर डालने गए तो तालाब की पैड़ी पर राजेश का खून से लथपथ शव पड़ा था। बच्चों द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।
 
सूचना पर एसपी अभिषेक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। राजेश के सीने पर गोली का निशान था। पास ही बहुत सारा खून बह रहा था। बराबर में ही मृतक राजेश की चप्पल और 315 बोर का तमंचा पड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

राजेश का परिवार अपने ननिहाल में रहता था
राजेश के पिता जयपाल की करीब 10 साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। जयपाल मूल रूप से हरियाणा के जनपद कैथल के गांव कठवाड़ के रहने वाले थे। जयपाल के कोई साला नहीं था जिस कारण जयपाल परिवार सहित अपनी ससुराल में आकर रहने लगा था। मृतक राजेश अविवाहित था। राजेश के एक बड़ा भाई है जिसकी शादी हो चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें