फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: खतरे के निशान पर पहुंची यमुना, हथिनि कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने से बढ़ा जलस्तर

Sun, 23 Jul 2023 11:11 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली में रविवार सुबह 8:00 बजे यमुना का जलस्तर समुद्र तल से 231.13 मीटर की ऊंचाई पर पहुंच गया। जलस्तर बढ़ने से फिर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। जलस्तर बढ़ने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
- फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद में एक दिन पहले हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में 2 लाख 52 हजार क्यूसेक पानी प्रति सेकंड डिस्चार्ज किया गया था, जिसके चलते रविवार सुबह 8 बजे यमुना नदी का जलस्तर 231.13 मीटर पर पहुंच गया, जो खतरे के निशान से महज 37 सेंटीमीटर कम है। यमुना का जलस्तर दोपहर तक खतरे के निशान को पार कर जाएगा।

विज्ञापन


11 जुलाई को यमुना में बाढ़ आने के कारण काफी नुकसान हुआ था लेकिन बाद में यमुना धीरे-धीरे शांत होती चली गई। शनिवार को अचानक हथिनी कुंड बैराज पर पानी की मात्रा अत्याधिक बढ़ गई थी जिससे चलते शनिवार पूरे दिन हथिनी कुंड बैराज से डिस्चार्ज किए जाने वाले पानी की मात्रा 2 लाख क्यूसेक प्रति सेकंड से अधिक चल रही थी।

रविवार सुबह 8 बजे यमुना नदी का पानी शोर करते और उछाले मारते बह हा था। रविवार सुबह 8:00 बजे यमुना नदी का जलस्तर समुद्र तल से 231.13 मीटर की ऊंचाई पर बह रहा है, जबकि खतरे का निशान 231.5 मीटर पर है। आने वाले कुछ घंटों में यमुना का जलस्तर और अधिक बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें