फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: श्रमिक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, हाईवे कंपनी के प्लांट पर करता था काम

Sun, 25 Feb 2024 10:21 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली जनपद के गांव बुटराड़ा में हाईवे कंपनी के प्लांट पर करने वाले एक श्रमिक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में पंखे से लटका मिला।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद के बाबरी थानाक्षेत्र के गांव बुटराड़ा में श्रमिक ने पंखे से कपड़े का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक बिहार का निवासी था और दिल्ली देहरादून हाईवे निर्माण कंपनी के प्लांट पर काम करता था।
विज्ञापन


बिहार के जिला मुजफ्फरपुरकके गांव केशवपुर भवन निवासी छोटू कुमार (25) पुत्र रामप्रीत मैतु गांव बुटराड़ा में दिल्ली देहरादून कंस्ट्रकक्शन कंपनी के प्लांट पर श्रमिक का काम करता था। वह गांव बुटराड़ा में तारिफ खान के मकान में किराये पर रहता था। इस मकान में उसके गांव निवासी महमदीन व उसकी पत्नी शहजादी अंसारी, प्रदीप भी रहते हैं।

 

शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे सभी ने साथ में खाना खाया और अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। रविवार सुबह छह बजे महमदीन अपना मोबाइल चार्ज करने के लिए उसके कमरे का दरवाजा खुलवाने के लिए कुंडा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। छोटू को आवाज भी लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

अंदर से दरवाजे की कुंडी बंद थी। इसके बाद महमदीन ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। डायल 112 व बाबरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ककर अंदर गई तो वहां पर छत पंखे के पंखे से कपड़े के फंदे के सहारे छोटू का शव फांसी पर लटका मिला।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस की सूचना पर फोरेंसिक टीम मौके पर पहंची और जांच पड़ताल की। महमदीन ने बताया मृतक छोटू शादीशुदा है और उसके दो छोटे बच्चे है, जो उसके गांव केशवपुर भवन में रहते हैं।

थाना प्रभारी राजेद्र शर्मा ने बताया श्रमिक का शव फांसी पर लटका मिला है। परिजनों को सूचना भिजवा दी है। मृतक करीब डेढ़ माह पहले ही यहां काम करने आया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें