उत्तर प्रदेश के शामली में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एक महिला का क्षत विक्षत शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है।
शामली के जलालाबाद में दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर जलालाबाद बिजली घर के निकट संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की वाहनों से कुचलकर महिला की मौत हो गई। वाहनों से कुचलने के कारण महिला के हाथ, पैर भी अलग हो गए।हत्या कर भी महिला के शव को हाईवे पर डालने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि कसबे में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बिजली घर के निकट एक महिला का शव पड़ा है। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया मगर शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही हत्या या फिर हादसे में मौत का पता लग सकेगा।