फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: डकैती में वांछित 50 हजार का इनामी मुठभेड़ में घायल

Thu, 26 Sep 2024 02:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
चौसाना मुठभेड में घायल बदमाश। संवाद
विज्ञापन
चौसाना (शामली)। सुंदरनगर में दस जुलाई को व्यापारी के घर में हुई डकैती में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश सोनू को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया जबकि एक सिपाही हाथ में गोली लगने से घायल हुआ।
विज्ञापन

सुंदरनगर में टेंट व्यापारी बलविंद्र उर्फ बिल्लू के घर में घुसकर पांच बदमाशों ने डकैती डाली थी। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गई रकम एवं अन्य सामान को पूर्व में बरामद कर चुकी है जबकि मुख्य आरोपी सोनू फरार चल रहा था। बुधवार सुबह को भडी-बिडौली मार्ग पर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद सोनू मूल निवासी सुंदरनगर हाल निवासी करनाल को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान सोनू पैर में गोली लगने से घायल हुआ जबकि हाथ में गोली लगने से सिपाही मुकेश गिरी भी घायल हुआ। बदमाश के कब्जे से तमंचा, पांच कारतूस, दो खोखा, सोने की अंगूठी, 5500 रुपये, मोबाइल व बाइक बरामद हुई। घायल बदमाश व सिपाही का अस्पताल में उपचार कराया गया। मुठभेड़ की सूचना पर एएसपी संतोष कुमार, सीओ अमरदीप मौर्य व थाना पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची।
एएसपी ने बताया इस पर पूर्व में कई प्रदेशों में डकैती व हत्या के छह मामले दर्ज है। यह पंजाब में डकैती के दौरान मकान मालिक की हत्या करने में शामिल रहा। हरियाणा के करनाल, पानीपत, रोहतक व सहारनपुर के गंगोह में भी डकैती की घटना को अंजाम दिया। करनाल में पुजारी की हत्या में सोनू शामिल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें