फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: संदिग्ध परिस्थितियों में वाहनों से कुचलकर महिला की मौत, हाईवे पर क्षत-विक्षत शव मिला, हत्या की आशंका

Fri, 27 Sep 2024 12:31 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

उत्तर प्रदेश के शामली में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एक महिला का क्षत विक्षत शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। 
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली के  जलालाबाद में दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर जलालाबाद बिजली घर के निकट संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की वाहनों से कुचलकर महिला की मौत हो गई। वाहनों से कुचलने के कारण महिला के हाथ, पैर भी अलग हो गए।हत्या कर भी महिला के शव को हाईवे पर डालने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि कसबे में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बिजली घर के निकट एक महिला का शव पड़ा है। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया मगर शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही हत्या या फिर हादसे में मौत का पता लग सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें