फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: महिला ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, 15 दिन पहले हुई थी ये घटना, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Sat, 24 Feb 2024 07:31 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Shamli News : शामली की एक महिला ने मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 15 दिन पहले संदिग्ध हालात में फांसी लगने से महिला घायल हो गई थी।
विज्ञापन
शामली पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली में गढ़ीपुख्ता के गांव भैंसवाल में संदिग्ध हालात में फांसी लगने से घायल महिला की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी।

विज्ञापन


आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव गोमतीपुर मजरा सिक्का निवासी अमित ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन गीता देवी की शादी साल 2007 में अरुण गौतम निवासी भैंसवाल के साथ हुई थी। अमित ने बताया कि उसकी बहन को ससुराल पक्ष के लोग आए दिन प्रताड़ित करते आ रहे थे। उसका जेठ भी कई बार उसकी बहन के साथ छेड़खानी कर चुका है, जिसके संबंध में गीता देवी ने एसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र भी दिया था।

आरोप है कि पांच फरवरी 2024 को ससुराल के लोगों ने गीता देवी के साथ मारपीट की थी, जिसमें उसके सिर व गले में गंभीर चोट आई थी। ससुराल वालों ने सबूत मिटाने के लिए छत के पंखे पर चादर का फंदा बनाकर उसकी बहन को लटका दिया था। जब वह अपनी बहन के घर पहुंचा तो कमरे का गेट खुला हुआ था। अमित ने गीता को फंदे से नीचे उताकर कर निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया था। कुछ दिन उपचार के बाद 24 फरवरी को गीता की मौत हो गई। अमित ने इस घटना में जेठ, देवर, देवरानी व सास के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: सियासी घमासान के बीच मथुरा में जयंत विधायक दल के साथ करेंगे बैठक, 26 को CM योगी से मुलाकात अहम

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें