फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बस की चपेट में आकर व्यापारी की पत्नी की मौत

Sat, 24 Feb 2024 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कांधला  में महिला की मोत के बाद विलाप करते मृतक महिला के परिजन
विज्ञापन
कांधला (शामली)। बाइक द्वारा अपने पुत्र के साथ दवाई लेने आई एक 45 वर्षीय महिला की कस्बा एलम में बड़ौत डिपो की बस की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। मृतका कस्बे के गुड़ व्यापारी की पत्नी थी। सूचना पर पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बस चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव नाला निवासी गीता (45) पत्नी कंवरपाल अपने पुत्र राहुल के साथ बाइक द्वारा कस्बा एलम में एक निजी डॉक्टर के यहां से दवाई लेने के लिए आई थी। कंवरपाल गुड़ के व्यापारी है। कस्बा एलम के पंजाब नेशनल बैंक के पास शामली की ओर से आ रही बड़ौत डिपो की बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई और उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पविंद्र कुमार, सीओ शामली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक महिला के परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा किया। पुलिस ने सभी को समझाबुझाकर शांत किया और शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी का कहना है कि शव को पीएम के लिए भेज दिया है। बस एवं उसके चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर आने पर अभियोग दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें