फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली की आकांक्षा पुंडीर 12 घंटे ट्रेडमिल पर वॉक करेंगी

विज्ञापन
शामली : थानाभवन निवासी आकांक्षा पुंडीर। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
थानाभवन (शामली)। गांव अंबेहटा याकूबपुर की निवासी व देहरादून की मॉडल आकांक्षा पुंडीर 12 घंटे ट्रेडमिल (दौड़ने की मशीन) पर चलेंगी। वह ऐसा डिप्रेशन में रहने वाले लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से करेंगी।
विज्ञापन

एक्टर, फिटनेस उत्साही एवं मिस एशिया अवार्ड इंडिया 2017 की रनर अप रही आकांक्षा ने बताया कि वह 10 अप्रैल को अपनी इस अनूठी पहल को अंजाम देंगी। आकांक्षा सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक ट्रेडमिल पर चलेंगी। वह अपनी इस पहल को ट्रांसफार्मर्स जिम, बंजारावाला देहरादून में पूरा करेंगी। इस पहल के पीछे आकांक्षा की प्रेरणा उनकी मां संतोष पुंडीर, जिन्हें खुद डिप्रेशन का सामना करना पड़ा है और उनके पिता भंवर सिंह पुंडीर हैं, जिन्होंने अपनी पत्नी के डिप्रेशन के इलाज में निरंतर सहयोग दिया है।
आकांक्षा कहती हैं कि दुनिया में मानसिक स्वास्थ्य बढ़ती चिंताओं में से एक है। विशेष रूप से युवाओं के बीच। हमारे देश में अवसाद जैसे मानसिक स्वास्थ्य मुद्दों को अभी भी वर्जित माना जाता है। आकांक्षा ने कई प्रसिद्ध फैशन डिजाइनरों के लिए रैंप वॉक किया है। वह एक कनेडियन कंपनी की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। वह आगामी तेलगू फिल्म नेदेविदुथाला में अभिनय करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें