पहाड़ों पर बारिश बंद होने के चलते हथिनी कुंड बैराज पर पानी की मात्रा कम हो गई। जिस कारण यमुना नदी का जलस्तर 73 सेंटीमीटर कम हो गया है।
विज्ञापन
शनिवार को हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में 252000 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड छोड़ा गया। जिसके चलते रविवार को यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से केवल 37 सेंटीमीटर नीचे 231.13 मीटर पर आ गया था। लेकिन इसके बाद से हथिनी कुंड बैराज पर पानी का दबाव कम होता चला गया। जिस कारण सोमवार सुबह आठ बजे यमुना नदी का जलस्तर 230.40 मीटर पर दर्ज किया गया।