फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
- रविवार सुबह 8 बजे व शाम 4 बजे यमुना का जलस्तर समुद्र तल से 231.13 मीटर की ऊंचाई पर बह रहा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। एक दिन पहले हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में 2.52 लाख क्यूसेक पानी प्रति सेकंड डिस्चार्ज किया गया था। जिसके चलते रविवार सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक यमुना नदी समुद्र तल से 231.13 मीटर की ऊंचाई पर बह रही थी, जो खतरे के निशान से महज 37 सेंटीमीटर कम है। वहीं, हथिनीकुंड बैराज पर भी पानी का दबाव कम होना शुरू हो गया, जिसके चलते फिलहाल यमुना में बाढ़ का खतरा नहीं है।

11 जुलाई को यमुना में बाढ़ आने के कारण क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ था, लेकिन बाद में यमुना धीरे-धीरे शांत होती चली गई। शनिवार को अचानक हथिनी कुंड बैराज पर पानी की मात्रा अत्याधिक बढ़ गई थी, जिससे चलते शनिवार पूरे दिन हथिनी कुंड बैराज से डिस्चार्ज किए जाने वाले पानी की मात्रा दो लाख क्यूसेक प्रति सेकंड से अधिक चल रही थी। रविवार सुबह आठ बजे यमुना नदी का पानी शोर करते और उछाले मारते बह रहा था। रविवार सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक यमुना का जलस्तर समुद्र तल से 231.13 मीटर की ऊंचाई पर बह रहा था। जबकि खतरे का निशान 231.5 मीटर पर है।
विज्ञापन


इन्होंने कहा...
बाढ़ चौकियां अलर्ट मोड पर है। यमुना नदी के तटवर्ती गांवों में हलका लेखपालों के साथ ही गांव के जिम्मेदार लोग पुरी तरह अलर्ट हैं। ऊपर पहाड़ों पर पानी कम होना शुरू हो गया है। -गौरव सांगवान तहसीलदार कैराना।

शिव मंदिर व फसलों तक पहुंचा यमुना का पानी

यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब जाने पर यमुना नदी का पानी यमुना ब्रिज के पास बने नये शिव मंदिर के चारों और भर गया। 12 जुलाई को भी यमुना में बाढ़ के दौरान मंदिर के चारों और 3-3 फुट तक पानी भर गया था। इसके अलावा यमुना तटंबध के अंदर की फसलों में भी यमुना का पानी भर गया है। जिसके चलते तटवर्ती किसान परेशान है।
विज्ञापन


हलका लेखपाल व ग्रामीण दे रहे पहरा

यमुना के जलस्तर में वृद्धि होने पर हलका लेखपाल ग्रामीणों के साथ यमुना तट पर पहरा दे रहे हैं। सितंबर 2013 में यमुना में आयी भयंकर बाढ़ ने क्षेत्र में काफी जन धन की हानि पहुंचाई थी। 12 जुलाई को भी यमुना की बाढ़ ने हजारों बीघा फसल बर्बाद कर दी थी। वहीं, रविवार को यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब जाने पर हलका लेखपालों के साथ ही ग्राम प्रधान व अन्य ग्रामीण यमुना किनारे पहरा दे रहे हैं।

हथिनीकुंड बैराज से प्रति सेकंड डिस्चार्ज पानी का मात्रा

शनिवार रात 8 बजे 1, 68,884 क्यूसेक

रविवार सुबह 8 बजे 1,42,603 क्यूसेक

सुबह 9 बजे 1,25,015 क्यूसेक

सुबह 10 बजे 1,09,820 क्यूसेक

सुबह 11 बजे 1,03, 514 क्यूसेक

दोपहर 12 बजे 60,304 क्यूसेक

दोपहर 2 बजे 38,297 क्यूसेक

शाम 4 बजे 45,567 क्यूसेक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें