आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके शोर मचाने पर आरेापी उसे किसी तरह की कानूनी कार्रवाई करने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पीड़िता के मुताबिक आरोपियों के जाने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसे घर ले गए।
पीड़िता का आरोप है कि उस दिन रात करीब साढ़े 10 बजे एक आरोपी युवक का पिता अन्य दो लोगों के साथ उनके घर पहुंचा और उसके पति को धमकी दी कि अगर उसने कोई कानूनी कार्रवाई कराई तो उसके पति को रोज रेल से रोज आता है, उसे जान से मार देंगे।
पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद से वह काफी डरी हुई है, जिस कारण उस दिन रिपोर्ट दर्ज नहीं करा पाई। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मामले में कोतवाली पुलिस का कहना है कि इस मामले की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।