फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारियों ने 10.31 लाख रुपये हड़पे, गरीबों की खून-पसीने की कमाई पर ऐसे डाला डाका

Sat, 08 Feb 2025 05:14 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

गौरव गालियान और लक्की पंवार ने उन महिलाओं से संपर्क किया, जिन्होंने छोटे लोन लिए थे। इन महिलाओं ने अपने लोन की रकम इन्हें बैंक में जमा करने के लिए दी थी, जो इन्होंने हड़प ली। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर इनकी तलाश कर रही है।  
विज्ञापन
फ्रॉड। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक ने दो कर्मचारियों ने 78 सदस्यों के 10 लाख रुपये कंपनी में जमा करने के बजाय हड़प लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Trending Videos

भारत फाइनेंस इ. लि. (इंडसइंड बैंक) के शाखा प्रबंधक कुलविंद्र सिंह ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी कंपनी गरीब व जरूरतमंद महिलाओं को आसान केवाईसी के माध्यम से स्वरोजगार (प्रधानमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना) हेतु लोन उपलब्ध कराती है। गौरव गालियान निवासी ऊन और लक्की पंवार निवासी गांव मोजीवाबाद नागल थाना दोघट जिला बागपत और किस्तों का कलेक्शन करने वाला संगम मैनेजर कार्यरत हैं। गौरव व लक्की ने कर्मचारी रहते हुए गरीब महिलाओं को जो अपना ऋण समय पूर्व समाप्त कराना व किस्तों में देना चाहती थी, उनसे झूठ बोला कि वह उनका पैसा कंपनी में जमा करा देंगे। महिला सदस्यों ने कम पढ़ा लिखा होने के कारण कर्मचारियों पर विश्वास करके अपना पैसा दे दिया, लेकिन दोनों ने वह पैसा कंपनी में जमा नहीं किया और बदनीयती से अपने पास रख लिया। 
 
विज्ञापन

प्रबंधक का कहना है कि जब वह रुटीन जांच के लिए सदस्यों के पास गया तो उसे दोनों कर्मचारियों की जालसाजी का पता चला। गौरव ने 71 सदस्यों से 9,49,200 रुपये और लक्की ने सात सदस्यों से 82408 रुपये यानी कुल 10,31,608 रुपये अपने पास रख लिए। उसने कर्मचारियों से बात की तो उन्होंने रुपये देने से इंकार कर दिया और कुछ दिन बाद दोनों बिना बताये शाखा से भाग गए। उसने दोनों कर्मचारियों को फोन किया तो उन्होंने पैसे देने से इनकार करते हुए जान से मारने की धमकी दी। एसपी के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें