फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: तकनीकी खराबी के कारण स्टेशन पर खड़ी रही सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन, यात्री परेशान

Tue, 23 Jan 2024 02:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

सहारनपुर से दिल्ली ट्रेन से जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार को सहारनपुर से दिल्ली को जाने वाली ट्रेन इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण कांधला रेलवे स्टेशन पर खराब हो गई। इससे यात्री कई घंटे परेशान रहे।
विज्ञापन
Train - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर से दिल्ली को जाने वाली ट्रेन इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण कांधला रेलवे स्टेशन पर खराब हो गई। खराबी आने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा

विज्ञापन

 
सहारनपुर से दिल्ली के लिए ट्रेन संख्या 04430 सवारियां लेकर दिल्ली क़े लिये रवाना हुई। ट्रेन में मौजूद यात्रियों के अनुसार ,करीब 9:00 बजे जब ट्रेन गांव बलवा के समीप पहुंची  तो  ट्रेन के इंजन में तकनीकी खराबी आ जाने से धीरे-धीरे ट्रेन कांधला रेलवे स्टेशन पर पहुंची। उसके बाद ट्रैन कांधला से रवाना नहीं हो पाई।

 

ट्रैन के न चलने के कारण यात्री अपने गंतव्य को जाने के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए। ट्रेन ड्राइवर के काफी प्रयास के बाद भी ट्रेन इंजन की खराबी दूर नहीं हो पाई। ड्राइवर के अनुसार मामले में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। इंजीनियर के पहुंचने पर ही ट्रेन इंजन में आई खराबी दूर हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें